Home समाचार कुछ खास ट्रेनों को निजी हाथों में देने की तैयारी, इन रुटों...

कुछ खास ट्रेनों को निजी हाथों में देने की तैयारी, इन रुटों पर हो सकता है परिचालन…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 रेलवे कुछ खास ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। दिल्ली और लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस देश की पहली प्राइवेट ट्रेन हो सकती है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कुछ खास ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने की कवायद के तहत रेलवे ने फैसला ले लिया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस और दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर IRCTC को सौंपा जाएगा।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो ट्रेनों को तीन साल की अवधि के लिए रेलवे की पर्यटन और खानपान शाखा को सौंपने के वास्ते रेलवे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के अनुसार इन ट्रेनों में कोई छूट, विशेषाधिकार या ड्यूटी पास की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन ट्रेनों का किराया मांग आधारित होगा और इसे आईआरसीटीसी तय करेगा। वहीं आईआरसीटीसी को सौंपी गई ट्रेनों में टिकट जांच का कार्य रेलवे स्टाफ द्वारा नहीं किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली से तेजस एक्सप्रेस को चलाए जाने का ऐलान साल 2016 में हुआ था।