Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें पुलिस के हत्थे चढ़े 4 फर्जी पत्रकार, पुलिस अधिकारियों को करते थे...

पुलिस के हत्थे चढ़े 4 फर्जी पत्रकार, पुलिस अधिकारियों को करते थे ब्लैक मेल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शुक्रवार रात चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। ये पत्रकार पुलिस अधिकारियों को ब्लैक मेल किया करते थे। चारों के खिलाफ पुलिस को पूर्व में कई शिकायतें मिल चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात चारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये चारों फर्जी वेबसाइट और मैगजीन के जरिए लोगों के खिलाफ खबर छापकर उन्हें ब्लैक मेल किया करते थे। इनमें से तीन फर्जी पत्रकार पहले भी जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार किए गए फर्जी पत्रकारों को नाम सुशील पंडित, चंदन, नीतीश पांडेय और उदित गोयल नाम बताया जा रहा है। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जल्द इनके कारनामों का खुलासा करेगी।

उदित गोयल ग्रेनो दैनिक एक्सप्रेस के नाम से एक वेब पोर्टल चलता है। पहले एबीपी न्यूज का स्ट्रिंगर भी रहा था फिर जेल गया था ।अब फिर से जेल गया है। सुशील पंडित सनसनी इंडिया नाम से एक वेब पोर्टल चलता था। नीतीश पांडेय लखनऊ में एक वेब पोर्टल चलता था।