Home समाचार सलमान खान के करियर में आया बड़ा पड़ाव, बचपन की तस्वीर शेयर...

सलमान खान के करियर में आया बड़ा पड़ाव, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। वह जिस भी फिल्म में काम करते हैं, वह फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का कारोबार कर लेती है। वह एक फिल्म के लिए 55 से 60 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं। अब आप खुद ही इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका स्टारडम कितना ज्यादा है।

1988 में सलमान खान की पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान सपोर्टिंग एक्टर के किरदार में नजर आए। 1989 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म मैंने प्यार किया रिलीज हुई। इस फिल्म में भाग्यश्री मुख्य भूमिका में थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया। फिल्म से सलमान खान और भाग्यश्री रातों-रात स्टार बन गए।

हाल ही में सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए हुए 31 साल पूरे हो गए हैं। सलमान खान के साथ काम करने वाले अन्य बॉलीवुड स्टार अब नजर भी नहीं आते। लेकिन सलमान अब भी फिल्मों में बतौर एक्टर लीड एक्टर नजर आते हैं। भाईजान सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 31 साल पूरे हो जाने पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आप सभी को मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं। 31 साल के सफर में आप सभी ने मेरा साथ दिया। आपकी दुआओं की बदौलत ही मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। सलमान खान ने एक फोटो भी शेयर की। यह फोटो सलमान खान के बचपन की है। इस तस्वीर में सलमान खान बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि इस साल सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हुई जिसने धमाकेदार प्रदर्शन किया।