Home लाइफस्टाइल रोटियां बनाने से पहले आटे में मिला लीजिए बस ये खास चीज,...

रोटियां बनाने से पहले आटे में मिला लीजिए बस ये खास चीज, दूर हो जाएगी कब्ज और गैस की समस्या

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

वर्तमान समय में बहुत सारे लोग गैस और कब्ज की समस्या से परेशान है। गलत लाइफस्टाइल और गलत खानपान इसका सबसे बड़ा और मुख्य कारण है। क्योंकि आजकल लोगों को जंग फूड खाना बहुत पसंद होता है। हालांकि वह खाने में बेहद टेस्टी होता है। लेकिन वह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। इतना ही नहीं ज्यादा जंक फूड खाने से आपका शरीर भी बीमारियों से घिर जाता है। जिसके चलते आपको कई बार महंगी महंगी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आटे को गूंथते वक्त उसमें एक खास चीज मिलाकर इन सब चीजों से निजात पा सकते है।

आपको बता दें कि हफ्ते में किसी एक दिन आटा गूंथते समय उसमें एक छोटा सा चम्मच ओट्स का पाउडर मिला लें। यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ होता है जो कई सारे अनाजों के साथ मिलकर बनता है। इतना ही नहीं इसको आटे में मिलाकर गूंथने से यह आपके शरीर को भी काफी सारे फायदे पहुंचाता है।

जानिए क्यों होती है कब्ज की शिकायत

कब्ज होने का कारण कम पानी पीना भी हो सकता है। दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।

कई बार लोगों को टॉयलेट आता है। लेकिन वह व्यस्त होने के चलते या फिर नींद होने के कारण वह को टाल देते है। इसके कारण भी आपको कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है।

ज्यादा कोल्ड ड्रिंक या फिर शराब का सेवन करने से भी आपको कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है।

मानसिक तनाव होने के कारण।

ज्यादा तला भुना मसालेदार खाना खाने से भी कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है।

ज्यादा दवाइयों का सेवन करने से।

हार्मोन्स के बदलाव के कारण।

या फिर लगातार बैठकर काम करने वाले लोगों को भी कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है।

इन संकेतों के जरिए करिए कब्ज की पहचान

भूख में कमी आना।

मुहं का अचानक से स्वाद बिगड़ जाना।

चक्कर का आना।

पैरों में दर्द होना।

बुखार का आना ।

पेट का फूलना।