Home राजनीति अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन है?: प्रियंका

अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन है?: प्रियंका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आर्थिक विकास दर के पिछले सात साल के अपने न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को हालत पंचर कर दी. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन है?
प्रियंका ने ट्वीट किया, जीडीपी की विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है. न जीडीपी ग्रोथ है, न रुपए की मजबूती. रोजगार गायब हैं. उन्होंने पूछा, अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?
गौरतलब है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच फीसदी रह गई है. यह पिछले सात साल का न्यूनतम स्तर है. विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में यह गिरावट आई है. शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.