Home खाना-खजाना अगर आप पहली बार मिठाई बनाने जा रहे है तो बनाए आटे...

अगर आप पहली बार मिठाई बनाने जा रहे है तो बनाए आटे की बर्फी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आवश्यक सामग्री 
एक कप आटा
आधा कप घी
ढाई कप दूध
तीन चौथाई कप चीनी
३-४ कुटी हुई इलाइची पाउडर
कुछ ड्राई फ्रूट्स


बनाने की विधि 
एक कप आटा लेंगे । आटे को कम आंच पर अच्छे से भून लेंगे । जब आटे में से अच्छी सी खुसबू न आने लगे और इसका थोड़ा रंग न बदल जाये तब तक आटे को भूनना है । एक कप आटे को भूनने में ३-४ मिनट लग जायेगा । अब आधा कप घी डालेंगे । अगर आटा अच्छे से भून गया है तो वो घी नहीं सोखेगा । नहीं तो आटा घी सोख लेता है । घी डालने के बाद १-२ मिनट के लिए भून लेंगे । आंच को कम पे रखना है । जैविक आटा प्रयोग करने पर बर्फी अच्छी बनती है । एक कप दूध डालेंगे । दूध डालकर मिलाना है । आटा दूध डालने पर फूल जायेगा । आंच को कम पे ही रखना है । जब आटा दूध सोख ले तो एक कप दूध और डाल देंगे । फिर से मिलते रहना है ।

दूध अब थोड़ा थोड़ा करके डालना है । दूध जरुरत के हिसाब से डालना है । जितना दूध आटा सोख सके उतना ही दूध डालना है । लगभग ढाई कप दूध लग जायेगा ।

दूध डालने के बाद आटे को कम आंच पे अच्छे से मिलते हुए पका लेना है । अब तीन चौथाई कप चीनी डालेंगे । चीनी को भी अच्छे से मिला लेंगे । चीनी थोड़ी पिघलती है इसलिए आटा थोड़ा गीला हो जाता है ।

इसीलिए १-२ मिनट के लिए और पका लेंगे ।
अब मिश्रण में ३-४ कुटी हुई इलाइची पाउडर और कुछ ड्राई फ्रूट्स काटकर डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे । जब मिश्रण आपस में अच्छे से बधने लगे तो इस मिश्रण को ट्रे में जमने के लिए डाल देंगे । ऊपर से फिर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे । अब इसको २-३ घंटा ठंडा करके काट लेंगे इस तरह से आटे की बर्फी बनकर तैयार हो गई है ।