Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्रीमती भेंडिया ने सुपोषण रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने सुपोषण रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : प्रदेश व्यापी पोषण माह अभियान शुरू…

????????????????????????????????????
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत प्रदेश में पोषण माह अभियान आज से शुरू हो गया है। यह अभियान 30 सितम्बर तक चलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज स्थानीय वन कॉलोनी से सुपोषण रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस मौके पर विभागीय सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आयुक्त श्री जनमेजय मोहबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने इस अभियान को ’’घर-घर पोषण व्यवहार अपनाबो, सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाबो’’ का नारा दिया। सुपोषण रथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के गांवों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर कुपोषण दूर करने के संबंध में जन-जागरूकता लाने का काम करेगा। इसके तहत शिशु को प्रथम एक हजार दिन तक दिए जाने वाले भोजन, एनीमिया, डायरिया से बचाव, हाथ धुलाई और स्वच्छता के बारे में गांव वासियों को बताया जाएगा और कुपोषण दूर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।