Home विदेश इस देश के नोट पर विराजमान हैं गणपति, जानें क्या है गणेश...

इस देश के नोट पर विराजमान हैं गणपति, जानें क्या है गणेश का इस मुस्लिम देश से नाता?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हिन्दू धर्म (Hindu Religion) में गणेश (Ganesh) को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है. आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर हम आपको बताते हैं गणेश जी के बारे में एक ऐसी खास बात जो बहुत ही कम लोग जानते हैं. क्या आपने कभी गणेश जी की तस्वीर नोटों पर छपी देखी है. शायद नहीं देखी हो, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां के नोट पर गणेश की तस्वीर विराजमान है. आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों वहां के नोट पर विराजमान हैं गणपति जी…

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया (Indonesia) के नोट पर गणपति छपे हैं. यहां की करेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है. यहां रूपियाह चलता है. आपको बता दें कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है. वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है. वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है. दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है.

इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं. साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है. देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं.

कहते हैं कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी. वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने काफी विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया. लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है.

अर्जुन और श्री कृष्ण की भी है मूर्ति
आपको जानकर हैरान होगी कि इस देश में गणेश ही नहीं बल्कि इंडोनेशियन आर्मी का मैस्कॉट हनुमान जी हैं और वहां के एक फ़ेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अर्जुन और श्री कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है. आप तस्वीरों में कृष्ण और अर्जुन को देख सकते हैं साथ ही घटोत्कच (भीम के पुत्र) की प्रतिमा भी स्थापित है.