बेमेतरा : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बेमेतरा प्रवास पर रहेंगे, सेवा संकल्प अभियान की करेंगे समीक्षा
बेमेतरा 27 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज 28 सितंबर, को बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव प्रातः 10:30 बजे नवा रायपुर स्थित निवास एम-6, सेक्टर-24 से बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12:00 बजे से 01:00 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय, बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे।
दोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, बेमेतरा में जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 03:00 बजे बेमेतरा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



