Home समाचार इस तरह के Aadhaar कार्ड नहीं हैं वैलिड, UIDAI ने बड़े नुकसान...

इस तरह के Aadhaar कार्ड नहीं हैं वैलिड, UIDAI ने बड़े नुकसान की दी चेतावनी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अगर आपने अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को दुकान से लैमिनेशन कराया है या फिर उसे प्लास्टिक कार्ड (Plastic Card) के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए. ऐसा करने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. UIDAI इसको लेकर कई बार चेतावनी जारी कर चुका है. UIDAI ने जो चेतावनी दी है उसमें ऐसा कहा गया है कि ऐसा करने से आपके आधार का क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है या फिर निजी जानकारी चोरी हो सकती है. UIDAI का साफ कहना है कि ऐसा करने पर आपकी मंजूरी के बिना ही आपकी निजी जानकारी किसी और के पास पहुंच सकती हैं.

आधार स्मार्ट कार्ड्स की प्रिटिंग पर 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का खर्च आता है, जो पूरी तरह से गैर-जरूरी है. यूआईडीएआई ने कहा है कि प्लास्टिक या पीवीसी आधार स्मार्ट कार्ड्स अक्सर गैर-जरूरी होते हैं. इसकी वजह यह होती है कि क्विक रेस्पॉन्स कोड आमतौर पर काम करना बंद कर देता है. इस तरह की गैर-अधिकृत प्रिंटिंग से क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है.

बड़ा नुकसान संभव
आधार एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, संभावना है कि आपकी मंजूरी के बिना ही गलत तत्वों तक आपकी निजी जानकारी साझा हो जाए. यूआईडीएआई प्लास्टिक का भी मानना है कि आधार स्मार्ट कार्ड पूरी तरह से गैर-जरूरी और व्यर्थ है. सामान्य कागज पर डाउनलोड किया गया आधार कार्ड या फिर मोबाइल आधार कार्ड पूरी तरह से वैलिड है.

बिना अनुमति आधार की जानकारी लेना अपराध
यूआईडीएआई ने आधार कार्ड्स की डिटेल जुटाने वाली अनाधिकृत एजेंसियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि आधार कार्ड की जानकारी हासिल करना या फिर उनकी अनाधिकृत प्रिटिंग करना दंडनीय अपराध है. ऐसा करने पर कानून के तहत कैद भी हो सकती है.