Home विदेश कर्ज ना चुकाना पड़े इसलिए महिला ने करवा डाली प्लास्टिक सर्जरी, फिर...

कर्ज ना चुकाना पड़े इसलिए महिला ने करवा डाली प्लास्टिक सर्जरी, फिर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आमतौर पर जब लोग कर्ज नहीं चुकाते हैं तो वे खुद को दिवालिया घोषित कर देते हैं या फिर वह जगह छोड़ कर चले जाते हैं, जहां वो रहते हैं। हालांकि एक महिला ने कर्ज वापस ना लौटाने के लिए जो किया वह सुर्खियों में छाया हुआ है। एक महिला ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा ली, जिससे कि उसे कोई पहचान ना पाए। शंघाई के वुहान शहर की निवासी एक चीनी महिला ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई।

इस महिला पर हजारों या लाखों का नहीं बल्कि पूरे ढाई करोड़ का कर्ज था। स्थानीय कोर्ट ने महिला को कर्ज चुकाने का आर्डर दिया था। लेकिन वह महिला कर्ज चुकाना नहीं चाहती थी। उसने अपना शहर छोड़ दिया और शेंजेन आ गई। जब वह पुलिस की गिरफ्त में आई तो पुलिस भी उसको देखकर हैरान रह गई।

पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक महिला की उम्र 52 साल होनी चाहिए थी। लेकिन वह प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद 30 साल की लग रही थी। पुलिस ने बताया कि हमारे पास उस महिला की जो तस्वीरें थी वह काफी अलग थी। यह महिला हमको पहचान में ही नहीं आई। इस महिला ने अपना नाम भी बदल लिया। महिला ने अपना नाम हू नाजुआन रख लिया। उसने इसी नाम का एक पहचान पत्र बना लिया और उसके माध्यम से ट्रेन से पूरे देश में यात्रा करती रही। बता दें कि चीन में कई सारे लोग कर्ज नहीं चुका रहे हैं। इस कारण देश में कर्ज चुकाने वालों के विरुद्ध एक अभियान जारी किया गया है और अब तक 186 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।