Home व्यापार Hyundai की इन कारों पर मिल रही है 2 लाख तक की...

Hyundai की इन कारों पर मिल रही है 2 लाख तक की छूट, सितंबर तक है मौका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

Auto सेक्टर में जारी मंदी और बीएस-6 की घोषणा के बाद से ही कार कंपनियां लगातार अपना पुराना स्टॉक बेचने पर लगी हुई हैं. इसके लिए वे भारी डिस्काउंट भी दे रही हैं. अभी जहां मारुति अलग अलग कारों पर एक लाख तक की छूट दे रही है, वही हुंडई अपनी कारों पर ग्राहकों को दो लाख रुपये तक की छूट देगी.

यह हुंडई की सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार है जिस पर 95 हज़ार तक की छूट मिल रही है. इस कार की शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये है. यह ऑफर पेट्रोल व डीजल दोनों कारों पर है. हुंडई की ये सस्ती कारों में से मानी जाती है. इस कार पर कंपनी 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इस कार की शुरुआती कीमत 3.90 लाख रुपये है.


कंपनी एलीट i20 पर 45 हजार और i20 ऐक्टिव पर 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. यह ऑफर दोनों कारों के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर उपलब्ध है. एलीट i20 की शुरुआती कीमत 5.53 लाख और i20 ऐक्टिव की 7.74 लाख रुपये है.

ग्रैंड i10 (Grandi10)-
इस कार की गिनती हुंडई की बेहतरीन हैचबैक कारों में की जाती है. इस कार पर कंपनी 95 हज़ार की छूट दे रही है. ये छूट पेट्रोल व डीजल दोनों कारों पर होगा. इसकी शुरुआती कीमत 4.98 लाख रुपये होगी.

क्रेटा (Creta)-
क्रेटा एसयूवी की रेंज में शुमार होती है. इस कार पर कंपनी 50 हज़ार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये है. यह डिस्काउंट भी पेट्रोल और डीज़ल दोनों कारों पर है.

वरना (Verna)-
हुंडई की इस कार पर 60 हज़ार रुपये की छूट मिलेगी. इस कार की शुरूआती कीमत 8.18 लाख रुपये है. यह ऑफर पेट्रोल और डीज़ल दोनों मॉडल पर उपलब्ध है.

टूसॉन (Tucson)-
यह कार प्रीमियम एसयूवी में आती है. इसकी कीमत 18.77 लाख रुपये है. इस कार पर भी कंपनी 2 लाख रुपये की छूट दे रही है. डिस्काउंट पेट्रोल व डीज़ल दोनों मॉडल पर उपलब्ध है.

एलांट्रा (Elantra)-
हुंडई की यह शानदार सिडान कार है. इसकी शुरुआती कीमत 13.82 लाख रुपये है. इस कार पर 2 लाख रुपये की छूट मिल रही है. यह छूट पेट्रोल और डीज़ल दोनों कारों पर मौजूद है.

लेकिन यह छूट सिर्फ इसी महीने तक यानी कि 30 सितंबर तक है. इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं. शहर, डीलरशिप और गाड़ियों के वेरियंट के आधार पर डिस्काउंट अलग-अलग हो सकते हैं. आपको हुंडई की किस कार पर कितना अधिक डिस्काउंट मिल सकता है, इसकी जानकारी के लिए कंपनी की डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं.