Home विदेश पाकिस्तान ने उड़ाया मखौल, चंद्रयान-2 की खिलौने से की तुलना…

पाकिस्तान ने उड़ाया मखौल, चंद्रयान-2 की खिलौने से की तुलना…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-2 पर इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए कार्यों की जहां दुनियाभर के वैज्ञानिक सराहना कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान नुख्ताचीनी करने में लगा है।

दरअसल पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले लैंडर से संपर्क टूटने पर भारत का मजाक उड़ाया। इसके बाद वह सोशल नेटवर्किंग ट्विटर पर वह खुद अपने ही देश में बहुत ट्रोल हो रहे है। दरअसल उन्होंने भारत के चंद्रयान 2 की तुलना खिलौना से करते हुए कहा कि अंतरिक्ष यान मुंबई में लैंड हुआ होगा।

ट्विटर पर फवाद खान ने भारतीय यूजर्स से कहा कि वह इसरो की ओर से की गई घोषणा का इंतजार करने के बजाय सो जाए। ट्रोल होने के बावजूद विज्ञान मंत्री ने ट्वीट किया कि ‘जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते इंडिया’। उनके इस कमेंट के बाद न सिर्फ भारतीयों ने उनका विरोध किया, बल्कि कुछ पाकिस्तानियों ने भी उनकी जमकर खिचाईं की और भारत के प्रयासों की सराहना की। पाकिस्तान के एक यूजर ने लिखा, हमारे लिए और शर्मनाक मत बनो, कम से कम भारत ने प्रयास तो किया जबकि हम अपने अंदरूनी समस्याओं से ही लड़ रहे हैं। हमें किसी भी देश की वैज्ञानिक क्षमताओं की प्रशंसा करनी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले विक्रम लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। इसरो प्रमुख के. सिवन ने घोषणा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले 2.1 किलो मीटर की दूरी पर संपर्क टूट गया है।