Home स्वास्थ चुटकी भर अमचूर पाउडर पाचन तंत्र में करता है सुधार

चुटकी भर अमचूर पाउडर पाचन तंत्र में करता है सुधार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आमचूर को आमतौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो लोग इसका इस्तेमाल भोजन का स्वाद बढाने के लिए करते हैं लेकिन वास्तव में यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इससे आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं उन स्वास्थ्य लाभों के बारे में-

चुटकीभर आमचूर पाउडर का नियमित रूप से सेवन एसिडिटी, कब्ज, गैस और पाचन तंत्र में सुधार करता है। इसके अलावा इससे पेट फूलने की समस्या भी दूर हो जाती है।

आमचूर पाउडर में गुड़ मिलाकर रोजाना सुबह खाली खाने से कैंसर जैसी बीमारी दूर रहती है। इसमें मौजूद विटामिन A और C शरीर को कैंसर सेल्स से बचाते है।

इसके रोजाना सेवन से आंखों की रोशनी तेज होने के साथ चश्में की समस्या भी दूर हो जाती है। इसे अपने आहार में शामिल करने से आप मोतियाबिंद से भी बचे रहते है।

आमचूर का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है। इसके अलावा आमचूर और हल्दी को मिलाकर मसूड़े का मालिश करने से पीले दांत, दर्द और छाले दूर हो जाते है।

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर तेजी से वजन कम करने में मदद करती हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होने के कारण भी वजन तेजी से कम होता है।