Home लाइफस्टाइल खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए करे इन तीन फलों का प्रयोग

खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए करे इन तीन फलों का प्रयोग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

चेहरे की खूबसूरती के लिए आप कई तरह के टिप्स अपनाती होंगी। आप चाहें तो घरेलू तरीकों को अपनाकर निखार पा सकती हैं। घरेलू तरीकों को आजमाने का सबसे बड़ा लाभ ये है कि ये पूरी तरह सुरक्षिम होते हैं। ऐसे कई फल है जिनके प्रयोग से आप पलभर में गोरी-निखरी स्कीन पा सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फलों से किस तरह खूबसूरती पा सकते हैं।

# आम
आम सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह फास्फोरस, पोटैशियमस कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भी भरपूर होता है। इसमें उपस्थित बायोफ्लेवोनॉइड नाम का एंटीऑक्सीडेंट स्कीन को कई तरह के नुकसान से बचाता है। साथ ही साथ यह चेहरे पर बढ़ती आयु के लक्षणों को डिले करने में भी बहुत ज्यादा मदद करता है। आम के गूदे का इस्तेमाल फ्रूट पैक के तौर पर बालों व चेहरे पर किया जा सकता है।

# सेब
सेब की एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी कोशिकाओं की क्षति होने से रोकती है। कई शोधों से यह बात प्रमाणित हुई है कि सेब में स्कीन को जवान रखने वाले कई तरह के तत्व विद्यमान होते हैं। पिसे हुए सेब में शहद, गुलाबजल व ओटमील मिलाकर स्कीन के लिए बेहतरीन मास्क तैयार किया जा सकता है।

# पपीता
पपीते से आप अपनी स्कीन की देखभाल अच्छे से कर सकते है। इसे आप फेस पैक के रूप में उपयोग कर इसका फायदा उठा सकते है। ये एक्ने व स्किन इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाता है। पपीते में उपस्थित प पैन (pa- pain) से मृत स्कीन को पिघलाया जा सकता है व इस तरह फ्रेश व निखरी स्कीन को पाया जा सकता है।