Home विदेश यहां शरीर में आग लगाकर किया जाता है बीमारियों का इलाज

यहां शरीर में आग लगाकर किया जाता है बीमारियों का इलाज

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अब तक तो आपने दवाइयों या जड़ी-बूटियों से ही बीमारियों का इलाज करते डॉक्टरों को देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने शरीर में आग लगाकर बीमारियों का इलाज करते किसी को देखा है? जी हां, चीन में कुछ ऐसा ही होता है। ये एक ऐसी विधा है, जो पिछले 100 से भी ज्यादा सालों से चीन में इस्तेमाल हो रही है। इस ‘फायर थेरेपी’ कहा जाता है। चीन में कई बीमारियों के इलाज के लिए फायर थेरेपी अपनाई जाती है। इस विधि से लोगों का इलाज करने वाले ‘झांग फेंगाओ’ अपने काम के लिए काफी लोकप्रिय हैं। चीन में कुछ लोग फायर थेरेपी को खास तरह का इलाज मानते हैं, जिससे तनाव, अवसाद, बदहजमी और बांझपन से लेकर कैंसर तक का इलाज संभव माना जाता है।

झांग फेंगाओ बीजिंग के एक छोटे से अपार्टमेंट में इस अनोखे तरीके से लोगों का इलाज करते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक, पहले मरीज की पीठ पर जड़ी बूटियों से बना एक लेप लगाया जाता है और फिर उसे एक तौलिये से ढक दिया जाता है। फिर उस पर पानी और अल्कोहल का छिड़काव किया जाता है और मरीज के शरीर में आग लगा दिया जाता है। फेंगाओ बीमारियों का इलाज ऐसे ही करते हैं। इलाज का यह तरीका चीन की प्राचीन मान्यताओं पर आधारित है, जिसके अनुसार शरीर में गर्मी और ठंडक के बीच सामंजस्य बिठाने पर जोर दिया गया है। झांग फेंगाओ के मुताबिक, शरीर की ऊपरी सतह को गर्म करके अंदर की ठंडक दूर की जाती है।

फायर थेरेपी को लेकर कई सवाल भी खड़े हो चुके हैं। इनमें अहम है कि इलाज करने वाले के पास सर्टिफिकेट है या नहीं। इलाज के दौरान किसी दुर्घटना से बचने के लिए किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था है? इस मामले में झांग फेंगाओ का कहना है कि कई बार लोगों को चोट भी आई है, कई बार मरीज के चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्से थोड़े जल भी गए, लेकिन यह सही तरीकों की कमी की वजह से हुआ। मैंने हजारों लोगों को फायर थेरेपी सिखायी है, लेकिन कभी कोई हादसा नहीं हुआ।

झांग फेंगाओ का कहना है कि फायर थेरेपी मानव इतिहास में चौथी बड़ी क्रांति है। इसने चीनी और पश्चिम दोनों ही तरह की इलाज पद्धतियों को पीछे छोड़ा है। चूंकि भयंकर बीमारियों के इलाज में भारी-भरकम राशि खर्च करना हर किसी के बस की बात नहीं है, ऐसे में फायर थेरेपी उनके लिए कारगर और एक सस्ता इलाज है।