Home मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा संग शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं राजकुमार

प्रियंका चोपड़ा संग शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं राजकुमार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में राजकुमार राव अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ जल्द ही काम करेंगे और इस पर राजकुमार का कहना है कि उन्हें प्रियंका संग काम करने का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही राजकुमार को इस बात की भी उम्मीद है कि फिल्म के लिए शूटिंग करने के दौरान दोनों साथ में एक अच्छा वक्त भी बिताएंगे।

मुंबई में बुधवार को अपनी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राजकुमार ने मीडिया के साथ बात की और इस दौरान उनके साथ फिल्म में उनकी सह-कलाकार मौनी रॉय व निर्देशक मिखेल मुसाले एवं निर्माता दिनेश विजान भी मौजूद थे।

‘द व्हाइट टाइगर’ मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरविन्द अडिगा द्वारा इसी नाम से लिखित उपन्यास पर आधारित है।।

इस प्रोजेक्ट के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए राजकुमार ने कहा, ‘मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हूं। यह एक बहुत ही अच्छी किताब है और इसकी एक खूबसूरत कहानी है। मैं (निर्देशक) रमिन (बहरानी) से मिला हूं। वह एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मुझे वाकई में फिल्म में प्रियंका के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका बेहद प्रतिभाशाली हैं इसलिए मुझे लगता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हम अच्छा समय बिताएंगे।’