Home विदेश VIDEO : पानी के भीतर से गर्लफ्रेंड को कर रहा था शादी...

VIDEO : पानी के भीतर से गर्लफ्रेंड को कर रहा था शादी के लिए प्रपोज, डूबकर मौत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अमेरिका के लुइसियाना में रहने वाले एक शख्स की उस वक्त मौत हो गई, जब वो पानी के भीतर से गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था। कुछ अलग तरह से गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने की ख्वाहिश में उसने ये तरीका अपनाया था लेकिन पानी के भीतर उसकी सांस रुक गई और उसकी जान चली गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।प्रपोज करते हुए वीडियो आया सामने

जानकारी के मुताबिक, लुइसियाना के स्टीवन वीबर अपनी गर्लफ्रेंड के एन्टोइनी के साथ छुट्टियां मनाने तंजानिया गए थे। वहीं उनका एन्टोइनी को शादी के लिए प्रपोज करने का प्रोग्राम था। उन्होंने उसे प्रपोज कर भी दिया लेकिन इसी दौरान उनकी जान चली गई।

घटना का जो वीडियो भी सामने आया है, उसमें वीबर गहरे पानी में गोता लगाते दिखते हैं। उनके हाथ में एक जिपलॉक बैग है, जिसके अंदर से उनका वह हाथ से लिखा लेटर दिखता है, जिसमें वह ऐन्टोइनी को शादी के लिए प्रपोज करते हैं। फिर वह एक रिंग भी बॉक्स से निकालते हैं, लेकिन पानी में उनकी सांसें थमने लगती हैं।

गर्लफ्रेंड ने ही दी जानकारी

इस बेहद दुखद घटना के बारे में एन्टोइनी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। एन्टोइनी ने लिखा, स्टीवन वीबर जैसे शख्स को श्रद्धांजलि देने के लिए शब्द नहीं हैं। वो मेरी जिंदगी में खुशियां लेकर आया था। वीबर उन गहराइयों से लौट नहीं सकते, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि हां! हां! मैं आपसे शादी करूंगी।

वायरल हो रही पोस्ट

एन्टोइनी की फेसबुक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। अमेरिका के अलावा दुनियाभर से लोग उनको संवेदना जता रहे हैं। जिस तरह से कपल के साथ हुआ उस पर लोग अफसोर जाहिर कर रहे हैं। वहीं कई लोग इस तरह जान जोखिम में डालने को प्यार नहीं बल्कि बेवकूफी करार दे रहे हैं।