Home विदेश आखिर इस देश में क्यों नहीं पाया जाता हैं एक भी सांप,...

आखिर इस देश में क्यों नहीं पाया जाता हैं एक भी सांप, वजह हैरान करने वाली

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

इस धरती पर कई तरह के जानवर पाए जाते हैं जिनमें से सांप एक ऐसा जानवर है जो सभी जगह देखने को मिल जाता हैं, बस बदलाव होता है वातावरण के अनुसार उसके रंग-रूप में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी हैं जहां सांप का नामोनिशान तक नहीं हैं। जी हाँ, आयरलैंड एक ऐसा देश हैं जहां आपको एक भी सांप (snake) देखने को नहीं मिलेगा। जिसका कारण बेहद ही चौकाने वाला हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

दरअसल, इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि आयरलैंड (Ierland) में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नामक एक संत ने एक साथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस काम को पूरा किया था।

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि आयरलैंड में कभी सांप थे ही नहीं। जीवाश्म अभिलेख विभाग में ऐसा कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं है, जिससे यह पता चले कि आयरलैंड में कभी सांप थे। आयरलैंड में सांपों के न होने को लेकर यह कहानी भी प्रचलित है कि यहां पहले सांप पाये तो जाते थे, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण वो विलुप्त हो गए। तब से यही मान लिया गया कि ठंड के कारण ही यहां सांप नहीं पाये जाते हैं।