Home मनोरंजन निक जोनस को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया सबसे बड़ा खुलासा, बताया...

निक जोनस को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया सबसे बड़ा खुलासा, बताया टॉप सीक्रेट

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड की फिल्मों में वापसी कर रही है। उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ है जो इसी 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यही कारण है कि वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मे व्यस्त हैं। साथ ही वो प्रमोशन के लिए कई इंटरव्यूज और इवेंट में शामिल हो रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति से जुड़ा एक राज भी खोला है।

प्रियंका ने बताया कि, उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनास दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं और वह जब पहली बार भारत आए थे, तब से ही यह देश उन्हें बहुत पसंद आ गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि निक जोनास स्टेज पर जाने से पहले क्या करते हैं।

बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत में प्रियंका ने बताया कि, वह पूरे पंजाबी हैं। वह स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड म्यूजिक सुनते हैं। वह अकसर हिंदी रेडियो पर बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स सुनते हैं। वह इन गानों को अपना हाइप म्यूजिक कहते हैं, यहां तक कि उनके ड्रेसिंग रूम में भी हर वक्त बॉलीवुड म्यूजिक चलता रहता है। वह तब से ही भारत से प्यार करते हैं जब वह पहली बार यहां आए थे।’

प्रियंका की बातों के अलावा निक का एक वीडियो भी इस बात को साबित करता है कि, वो बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स बेहद पसंद है।

खैर आपको बता दें कि प्रियंका और निक की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस को काफी पसंद आती है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में फरहान और प्रियंका के साथ एक्ट्रेस जायरा वसीम भी नजर आएंगी।