Home मनोरंजन रात को सोने से पहले ये काम करते हैं अभिनेता टाइगर श्रॉफ,...

रात को सोने से पहले ये काम करते हैं अभिनेता टाइगर श्रॉफ, सुनकर होंगे हैरान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म वॉर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म इसी 2 अक्टूर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन भी दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस वक्त दोनों ही अभिनेता अपनी फिल्म वॉर का प्रमोशन करने में जुटे हुए है। इसी बीच टाइगर श्रॉफ ने एक बहुत ही दिलचस्प राज खोला है। मिड-डे से बातचीत में टाइगर श्रॉफ ने बताया है कि, वे ‘वॉर’ फिल्म में जोरदार डांस करने के लिए इस एक्टर के वीडियो रोज रात को सोने से पहले देखते थे। यह एक्टर कोई और नहीं है, ऋतिक रोशन ही हैं। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले कई बार टाइगर ऋतिक को अपनी इंस्पिरेशन बता चुके हैं और उनके साथ डांस करने के मौके में वे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते थे।

टाइगर श्रॉफ ने बताया कि, अगर उनके और ऋतिक रोशन के डांस में कुछ समानता नजर आए तो यह सिर्फ संयोगवश ही है।

टाइगर श्रॉफ ने बताया कि, ‘मैं सोच-समझकर फैसला लिया। जैसे, मैं जानता हूं कि मैं उनकी तरह डांस करना चाहता था। इसलिए मैं रोज रात को सोने से पहले ऋतिक रोशन का एक सॉन्ग देखकर सोता था। मैं सोते समय उसी स्टेप के बारे में सोचा करता था ताकि अगले दिन मैं उसे रिक्रिएट कर सकीं, यही मेरी ट्रेनिंग थी।’

टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन से पहली मुलाकात के बारे में कहा कि, ‘मेरी उनसे पहली मुलाकात 2006 में थी, जब वे सुपरस्टार थे और मैं 14 साल का था। एक दोस्त मुझे उनके जिम लेकर गया था। वे मुझे देखकर खुश हुए क्योंकि वे किंग अंकल के समय से ही मुझे जानते हैं। उस समय मैं बहुत छोटा था, इसलिए कोई याद बाकी नहीं थी। अगली मुलाकात हमारी अवॉर्ड शो में हुई, उन्होंने मुझे बेस्ट डेब्यू के अवॉर्ड से नवाजा और हम दोनों ने एक साथ डांस भी किया।’