Home जानिए यहां पेड़ों में दफना देते हैं बच्चों को, कारण जानकर हैरान रह...

यहां पेड़ों में दफना देते हैं बच्चों को, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि, दुनिया में कई प्रकार की अजीब परम्पराएं होती है। इनमें से कुछ तो ऐसी होती हैं जिन्हे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं, इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी ही परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक ऐसी जगह की जहाँ, बच्चों के मरने के बाद उन्हें पेड़ की टहनियों में दफना दिया जाता है।

जानकारी के अनुसार यह परंपरा इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत की है, जहां बच्चों की मौत होने पर उन्हें पेड़ के तने में, उनकी टहनियों में या पेड़ के नीचे दफनाया जाता है। कहते हैं कि यहाँ बच्चे के शरीर को दफनाने के लिए लोग पेड़ के तने में गड्ढा करते हैं, उसके बाद उसे कपड़े में लपेटकर ताड़ के पेड़ से बने फाइबर से ढक देते हैं।

ऐसा माना जाता हैं कि जैसे जैसे समय बीतता है वैसे ही, इसके गड्ढे भर जाते हैं और बच्चे वहां दफन हो जाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि ये रिवाज सिर्फ उन बच्चों के लिए है जिनके दांत नहीं निकलते, क्योकि बच्चों की आत्मा को हवा अपने साथ बहा ले जाती है।