Home जानिए नर्क तक जाती है इस रहस्यमयी गड्ढे की गहराई, जिसके अंदर से...

नर्क तक जाती है इस रहस्यमयी गड्ढे की गहराई, जिसके अंदर से आती है मदद मांगने की आवाजें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

दोस्तों हमारी दुनिया रहस्यमयी चीजों से भरी हुई है। हमारी प्रकृति में कई ऐसे अनजाने रहस्य मौजूद हैं जिनके बारें में हम सोच भी नहीं सकते। रोजाना हमे कुछ न कुछ रहस्यमयी खबरे पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। दोस्तों कहते हैं न प्रकृति अपने अंदर कई रहस्य छुपाये बैठी है। आज मैं आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी गद्दे के बारे में बताने वाला हूँ जिसकी गहराई आज तक कोई नहीं नाप पाया। आज तक जितने भी लोग इसकी गहराई का पता लगाने गए लेकिन कोई भी उसकी सतह तक नहीं पहुंच पाया। साथ ही इस गड्ढे के बारे में और भी कई ऐसी बातें सुनने को मिली हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाओगे।

दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही कुछ रहस्यमयी घटनाएं चेक रिपब्लिक के होउसका कैसल में भी घटती हैं। कहते हैं कि यहां एक रहस्यमयी गड्ढा है, जिसकी गहराई आज तक कोई नाप सका है। यह भी कहा जाता है कि ये गड्ढा इतना गहरा है कि सीधा नर्क तक जाता है।

होउसका कैसल को सन् 1253 से लेकर 1278 के बीच बनाया गया था। दरअसल, इस घर को बनाने के पीछे यहां रहने वाले ग्रामीणों का मकसद था उस रहस्यमयी गड्ढे को ढक देना, जिसकी गहराई अनंत (अथाह) है, जिसे ‘नर्क का द्वार’ कहते हैं। स्थानीय लोगों का मानना था कि सूर्यास्त के बाद इस रहस्यमयी गड्ढे से भयानक जीव निकलते थे। काले पंख वाले वो जीव आधे मानव थे और आधे जानवर, जो पूरे देश में घूमते थे।

इस रहस्यमयी गड्ढे के बारे में कहा जाता है कि 13वीं सदी में एक कैदी के सामने ये शर्त रखी गई कि उसकी सजा माफ कर दी जाएगी, लेकिन उसे ये देखकर आना होगा कि इस गड्ढे की गहराई कितनी है। शर्त मानने के बाद उसे रस्सी द्वारा बांधकर उस अंधेरे गड्ढे के नीचे उतारा गया, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद उसके चीखने की आवाज आई। जब कैदी को बाहर निकाला गया तो वो लगभग बूढ़ा हो चुका था। उसकी उम्र सामान्य से कई साल बढ़ गई थी।

होउसका कैसल के अंदर काम करने वाले लोग अक्सर यह दावा करते हैं कि उन्हें इमारत की निचली मंजिल पर अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार यहां घूमने आने वाले लोगों ने भी चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी हैं। इस घर में घूमने आने वाले टूरिस्ट्स ने भी कई तरह की अजीबोगरीब आवाजें सुनी हैं। ये आवाजें किसी के चिल्लाने की और मदद मांगने जैसी होती हैं।

इस घर के मालिक का भी दावा है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इमारत के भीतर कुछ असाधारण गतिविधियां देखी है। एक बार वो अपने दोस्तों के साथ घर के अंदर ही पार्टी कर रहे थे, तभी उनके डिनर टेबल पर मौजूद ग्लास अचानक हवा में उड़ने लगे। ये देखकर सबके होश उड़ गए और वो तुरंत ही वहां से भाग निकले। घर के मालिक का कहना है कि कई बार उसने घर के सामान इधर-उधर होते देखे हैं। लेकि चूंकि यहां आने वाले टूरिस्ट्स से उनकी कमाई होती है, इस कारण वो मजबूरी में यहां रहते हैं।