Home जानिए दुनिया के पांच अजीबोगरीब पौधे, जो दिखाते हैं कुदरत का असली ‘चमत्कार’

दुनिया के पांच अजीबोगरीब पौधे, जो दिखाते हैं कुदरत का असली ‘चमत्कार’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

इस दुनिया में भांति-भांति के पेड़-पौधे मौजूद हैं। कुदरत के दिए वरदानों में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। यह मानवीय जीवन चक्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़-पौधों से न केवल भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होती है बल्कि दुनिया में संतुलन बनाए रखने के लिए भी यह जरूरी हैं। आज हम आपको दुनिया के पांच अजीबोगरीब पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में बेहद ही अजीब लगते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे ये कुदरत का कोई ‘चमत्कार’ हों।

‘बुद्धाज हैंड’ नाम के इस अजीबोगरीब पौधे को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे उसमें से कई सारी ऊंगलियां निकली हुई हैं। असल में यह नींबू की एक प्रजाति है, लेकिन यह गोल नहीं होता। यह काफी खूश्बूदार होता है। कई लोग इसे रूम फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं।

इसका नाम है डेविल्स टूथ। यह एक तरह का मशरूम ही है, लेकिन इसे खाया नहीं जाता है। इसकी ऊपरी सतह पर लाल धब्बे जैसे दिखाई पड़ते हैं, जो बिल्कुल इंसानी खून की तरह लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे पौधे से खून ही निकल रहा हो।

ब्लैक बैट नाम का यह पौधा पंख फैलाए किसी चमगादड़ की तरह लगता है। यह आमतौर पर थाईलैंड और मलयेशिया में पाया जाता है। इसकी पत्तियां 12 इंच तक की होती हैं। रात में अगर इन पत्तियों को कोई देख ले तो लगेगा कि कोई चमगादड़ ही है।

इस पौधे को ‘ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न’ के नाम से जाना जाता है। लाल रंग का यह पौधा देखने में किसी आठ पैरों वाले ऑक्टोपस की तरह लगता है। यह पौधा काफी दुर्गंध छोड़ता है। इसी की बदौलत यह कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

इस पौधे को ‘डॉल्स आइज’ कहा जाता है, क्योंकि इसे देख कर ऐसा लगता है जैसे पौधे पर कई सारी आंखें लगा दी गई हैं। ऐसी आंखें जो कपड़े से बनी गुड़िया में लगाई जाती हैं। दरअसल, यह एक तरह का बेर है, लेकिन इसे खाया नहीं जाता है, क्योंकि यह एक विषैला पौधा है।