Home मनोरंजन WAR की धमाकेदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में पहुंचीं ऋतिक-टाइगर की...

WAR की धमाकेदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में पहुंचीं ऋतिक-टाइगर की फिल्म

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

सुपरस्टार ऋतिक रोशन दुनिया भर में सबसे अधिक फैन फॉलोइंग के साथ सबसे प्रिय हस्तियों में से एक हैं। यही एक बड़ी वजह है जिसने उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में योगदान दिया है और इसी के साथ अब उनकी नवीनतम फिल्म ‘वॉर’ नेकेवल तीन दिनों में भारत में 100 करोड़ क्लब (हिंदी+तमिल+तेलगु)में अपनी जगह बनाने में सफल रही है!

सुपरस्टार ने पिछले कुछ वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी हैं, जो कि प्रतिष्ठित फिल्में बन गई हैं और इस साल, सबसे पहले सुपर 30 और अब वॉर, दोनों ही फिल्मों ने उल्लेखनीय प्रशंसा के साथ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली अभिनेता की अन्य फिल्मों में ‘अग्निपथ’, ‘क्रिश 3’, ‘बैंग बैंग’, ‘सुपर 30’ और अब ‘वॉर’ शामिल हो गईहै। इसमें कोई दो राय नहीं कि सुपरस्टार इस साल सुर्खियों का हिस्सा रहे है, सबसे पहले अपने चरम बदलाव और गणितज्ञ आनंद कुमार के चित्रण के लिए और अब आनंद कुमार से ले कर फ़िल्म वॉर में एजेंट कबीर के अपने अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन के साथ सभी को हैरान कर दिया है।

अभिनेता की हालिया रिलीज़ ‘वॉर’ को दर्शकों और आलोचकों दोनों से शानदार समीक्षा प्राप्त हो रही है जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। इसके अलावा, अभिनेता को विशेष रूप से उनके अविश्वसनीय शारीरिक परिवर्तन और स्क्रीन पर तेजतर्रार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है।

निस्संदेह, ‘सुपर 30’ के अभिनेता वह व्यक्ति है जिनके प्रशंसक उनकी डेब्यू फिल्म से उन पर प्यार की बरसात कर रहे है और दर्शकों से मिलने वाले इस प्यार के साथ अभिनेता खुद को बेहद भाग्यशाली मानते है!