Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें जान की परवाह किए बदमाशों से भिड़ी बहादुर बेटी, लूटरों को गंभीर...

जान की परवाह किए बदमाशों से भिड़ी बहादुर बेटी, लूटरों को गंभीर हालत में भी भागने को किया मजबूर…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मसौलिया गांव में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों को एक बहादुर बेटी ने पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए हथगोला भी फेंका, लेकिन बहादुर लड़की ने बदमाश को नहीं छोड़ा। इस दौरान उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। इस दौरान बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया है। अब उसकी बहादुरी की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मसौलिया गांव के वैसनपुरवा का है। गांव के संजय सिंह के घर लूटपाट करने के इरादे से घुसे बदमाशों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सिर्फ एक लड़की उनके छक्के छुड़ा देगी। शालिनी की मानें तो उसे आधी रात कुछ आहट सुनाई दी तो उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि कुछ बदमाश उसके घर में घुस आए हैं। उसने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को ललकारा और शोच मचाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। शालिनी के चीखने चिल्लाने से बदमाश असहज हो गए और भागने लगे। लेकिन उसने बदमाशों के एक साथी को पकड़ लिया।

उधर, बेटी की आवाज सुनकर घर व आसपास के घरों के लोग भी जाग गए। खुद को फंसा देख बदमाशों ने शालिनी पर हथगोला फेंक दिया। हथगोला लगने से उसके दोनों पैर जख्मी हो गए और बदमाश पर उसकी पकड़ से छुट गया और वह साथियों समेत भाग फरार हो गया। परिजनों आनन-फानन में घायल शालिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तब तक सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य केंद्र पर मरहम पट्टी के बाद शालिनी को छुट्टी दे दी गई। अब पूरे गांव मे उसकी बहादुरी की सराहना हो रही है।

शालिनी की बहादुरी पर कॉलेज प्रशासन ने भी उसकी सराहना की है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने शालिनी की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उसे पुरस्कृत किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शालिनी ने जिस साहस के साथ बदमाशों का मुकाबला किया वह काबिले तारीफ है। साथ ही घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ सर्विंलांस टीम को भी लगाया गया है।