Home छत्तीसगढ़ सावरकर को भारत रत्न देने की बात से भाजपा का दोहरा चरित्र...

सावरकर को भारत रत्न देने की बात से भाजपा का दोहरा चरित्र हुआ उजागर : कांग्रेस

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

वीर सावरकर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का पुरजोर समर्थन करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सावरकर मामले में अब भाजपा का दोहरा चरित्र और भाजपा की गांधीवाद विरोधी विचारधारा बेनकाब हो गयी है। एक ओर गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा पदयात्रायें निकाल रही है। दूसरी ओर उस सावरकर को भारतरत्न देने की बात कर रही है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की साजिश में शामिल थे। महात्मा गांधी की हत्या की साजिश की जांच के लिये बनाया गया कपूर कमीशन इस निष्कर्ष पर पहुंचा,  “All these facts taken together were destructive of any theory other than the conspiracy to murder by Savarkar and his group”  “All these facts taken together were destructive of any theory other than the conspiracy to murder by Savarkar and his group”  महात्मा गांधी की हत्या के परिपेक्ष्य में कपूर कमीशन ने ये बात कही थी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर, अगर भाजपा सरकार गांधीजी की हत्या के आरोपी रहे और कपूर कमीशन की फाइडिंग्स के अनुसार महात्मा गांधी की हत्या के षड़यंत्र में शामिल सावरकर को भारतरत्न देने पर विचार करती है, तो यह बेहद दुखद और भाजपा की गांधीवाद विरोधी सोच का जीताजागता सबूत है। सावरकर को भारतरत्न देने की बात करना बहुत सुनियोजित और सोची समझी साजिश है। इसके तहत एक तरफ महात्मा गांधी की प्रशंसा की जा रही है और दूसरी तरफ सावरकर को भारतरत्न देने की बात हो रही है। गांधी की हत्या को लेकर बाद में कपूर आयोग गठित किया गया। भारत सरकार द्वारा बनाया गया कपूर आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा था कि गांधी की हत्या की साजिश में सावरकर और उनका समूह शामिल रहा है। कपूर आयोग की निष्कर्ष को देखते हुए यह सम्मान सावरकर को देने की बात करना भी राष्ट्रपिता का अपमान है। एक ओर सावरकर को भारतरत्न देने की बात करना और दूसरी ओर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पदयात्रायें आयोजित करना भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सावरकर को भारत रत्न देने की बात की है।