Home जानिए …तो ये है दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ, जिसका वजन है करीब...

…तो ये है दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ, जिसका वजन है करीब 700 किलो, देखे : Video

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रोचक डेस्क : अक्सर यह तो हम सभी को पता है कि आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होते रहते है। जिनकों लेकर खूब चर्चा भी होती है। कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था जिसमें आप समुंद्र किनारे दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ चलते हुए देख सकते हैं।

कछुए को देखकर लोग हैरान रह गए
समुद्र के किनारे लोगों ने जब लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े चमड़े वाले कछुए को बीच के किनारे बैठे हुए देखा तो वो हैरान रह गए। एक कछुए का वजन औसतन 700 किलो होता है। इस जीव को देखते ही लोग इसकी वीडियो बनाने लग गए, जबकि ये विशाल कछुआ अपनी ही धुन में रेत पर रेंगता हुआ चल रहा था। कुछ देर तक आराम करने के बाद ये कछुआ अपने आप को धकेलते हुए समुद्र में उतर गया और लोगों की आंखों से ओझल हो गया। ये कछुए मुख्य रूप से सेंट्रल अमेरिका के अटालांटिक और प्रशांत महासागर के भूमध्य रेखा के पास निवास करते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतना बड़ा कछुआ उन्होंने अपने जिंदगी में पहली बार देखा है।