Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : वायुसेना अधिकारी के पिता की निर्मम पिटाई के बाद खिलाया...

छत्तीसगढ़ : वायुसेना अधिकारी के पिता की निर्मम पिटाई के बाद खिलाया मल-मूत्र

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरु नगर निवासी योगराज अग्रवाल के ग्वालियर में पदस्थ वायुसेना अधिकारी पुत्र अंकित अग्रवाल ने उद्योगपति बंशी अग्रवाल की मेडिकल की पढाई कर रही बेटी से आपसी रजामंदी से विवाह कर लिया।

परिजनों के अनुसार लड़की स्वयं भागकर अंकित के पास 10 अक्टूबर को पहुंची और ग्वालियर में ही विवाह किया। इसकी जानकारी मिलने के बाद से ही बंशी अग्रवाल खफा हो गया।

योगराज अग्रवाल भिलाई तीन से कल अपने आफिस के लिए कार से निकले थे, कि रास्ते में बंशी ने अपनी कार को लगाकर उनकी कार को रोक दिया। उसके बाद बंशी के साथ विनोद, आशीष गुप्ता समेत पांच -छह कर्मचारियों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और उनकी टी शर्ट उतारकर पीटते रहे। इस दौरान मलमूत्र भी खाने को मजबूर किया और चेहरे पर पेशाब भी कर दिया। उसके चेहरे पर कालिख भी पोत दिया।

पीड़ित के अनुसार आरोपी उद्योगपति भिलाई अग्रवाल समाज का अध्यक्ष भी है। आर्थिक रूप से काफी मजबूत होने के कारण आरोपी के खिलाफ काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है और अधिकारी मामले की जांच जारी होने की बात कर रहे हैं।