Home स्वास्थ लहसुन की चाय पीने के इन फायदों को नहीं जानते होंगे आप

लहसुन की चाय पीने के इन फायदों को नहीं जानते होंगे आप

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

लहसुन खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोज 21, विटामिन ए, बी, सी और सल्फ्यूरिक एसिड के गुण काफी मात्रा में होते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की लहसुन की चाय लहसुन से ज्यादा फायदेमंद है। आज हम आपको बताएंगे किस तरह से लहसुन की चाय हमारे लिए फायदेमंद है।

लहसुन की चाय बनाने के लिए सामान

लहसुन की चाय बनाने के लिए 1 लहसुन की कली (पिसी हुई), 1 गिलास पानी, 1 चुटकी कटा हुआ अदरक, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद चाहिए होगा।

ऐसे बनाएं लहसुन की चाय

लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी को उबाल लें। इसके बाद इसमें 1 चुटकी कटा हुआ अदरक और 1 पिसी हुई लहसुन की कली डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें। अब इसे छालकर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस चाय का सेवन रोजाना खाली पेट सुबह के समय करना फायदेमंद होता है।

लहसुन की चाय के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। जिससे आप दिल से जुडी समस्या से बचे रहते हैं।

इसमें एंटी-आक्सीडेंट के गुण काफी मात्रा में होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल को बनने से रोकता है। जिससे आप कैंसर जैसी बीमारी से बचे रहते हैं।

इसमें एंटी – बैक्‍टीरियल तत्‍व होते हैं। इसलिए दांतों में दर्द होने पर लहसुन की चाय का सेवन लाभदायक होता है। इसके अलावा हर रोज इसका सेवन करने से आप दांतों में खून आना, दर्द, सड़न और कैविटी जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।