Home व्यापार जल्द लॉंच होगी Royal Enfield की ये सबसे ताकतवर बाइक Bobber 838,...

जल्द लॉंच होगी Royal Enfield की ये सबसे ताकतवर बाइक Bobber 838, जानें कीमत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

फ़ेस्टिव सीजन शुरू होते ही ऑटो मोबाइल कंपनियों में नई गाड़ियां लॉंच करने की होड़ शुरू हो जाती है। रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे ताकतवर बाइक Bobber 838 को EICMA मोटर शो 2018 में पेश किया था हालांकि उस समय कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थीं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इस बाइक के इंजन कीमत और फीचर्स के बारे में….

इंजन और कीमत

  • इंजन की बात करें तो Bobber 838 में लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड 834cc का सबसे दमदार इंजन दिया गया है। जोकि करीब 90-100 Hp की ताकत मिलती है।
  • इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स भी मिलेंगे।
  • इस बाइक को पोलारिस इंडस्ट्रीज और Eicher मोटर्स ने मिल कर तैयार किया है।
  • इतने बड़े इंजन में आने वाली यह रॉयल एनफील्ड की पहली बाइक होगी।
  • इस नई बाइक में ट्विन एग्जॉस्ट मफलर, फ्रंट व्हील में ट्विन डिस्क ब्रेक्स, फ्लैट हैंडलबार और बड़े व्हीलबेस दिए गए हैं।
  • इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
  • साथ ही इसे ड्युअल चैनल ABS फीचर से लैस किया गया है।
  • इसमें सिंगल सीट दी गई है।
  • दूसरी सीट के लिए इसमें ऑप्शन भी मिलने की सम्भावना है।
  • इसमें फुल एलइडी हेडलैंप के साथ डीएलआर दिए गए हैं।
  • EICMA मोटर शो 2018 में Bobber 838 का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था लेकिन इसका प्रोडक्शन मॉडल भी काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा हो सकता है।
  • इसे अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च कर सकती है।
  • इस बाइक को 2021 में उतारा जा सकता है, वैसे कंपनी ने अभी तक इस बाइक के लॉन्च को लेकर कुछ नहीं बताया।
  • Bobber 838 की संभावित कीमत 6 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।