Home समाचार Samsung लाया दिवाली का तोहफा, Galaxy S10e पर 3000 रुपये की छूट...

Samsung लाया दिवाली का तोहफा, Galaxy S10e पर 3000 रुपये की छूट और Galaxy A70s के साथ 1999 रुपये वाला हेडफोन फ्री

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Samsung ने कल ही अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन Galaxy A80 की कीमत में कटौती की थी। यह स्मार्टफोन लॉन्च तो 47,990 रुपये की कीमत पर हुआ था लेकिन अब इसे 8,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। वहीं आज सैमसंग के एक और फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S10e की कीमत में कटौती की खबर सामने आ गई है। जानकारी मिली है कि Samsung ने Galaxy S10e की कीमत में सीधे 3,000 रुपये की कटौती कर दी है और इस फोन को 47,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Samsung ब्रांड के नए फोन Galaxy A70s के साथ 1,999 रुपये वाला ब्लूटूथ हेडफोन भी मुफ्त दे रहा है।

Samsung Galaxy S10e

गैलेक्सी एस10ई की बात करें तो यह फोन पंच ​होल डिजाईन पर बना है तथा 1440 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8 इंच की डायनामिक एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एचडीआर10+ क्वॉलिटी की विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करने में सक्षम है। फोन की डिसप्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Galaxy S10e को एंडरॉयड 9 पाई आधारित वन यूआई पर पेश किया गया है जो सैमसंग के ही एक्सनॉस 9820 चिपसेट पर रन करता है।

Samsung Galaxy S10e इंडिया में 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तों Galaxy S10e डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर तक की क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए यह फोन एफ/1.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S10e में 3100एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A70s

ऑफर के तहत Samsung Galaxy A70s स्मार्टफोन के साथ ITFIT Bluetooth Earphone बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। बता दें कि इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 1,999 रुपये है। फोन के मूल्य की बात करें तो Galaxy A70s के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये की कीमत पर ऑनलाईन व ऑफलाईन बाजार से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A70s में 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। भारतीय बाजार में गैलेक्सी ए70एस दो रैम वेरिएंट में उपलब्ध है जो 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं। इस दोनों ही वेरिएंट्स में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

याद दिला दें कि Samsung Galaxy A70s कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इस फोन के बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy A70s 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4500एमएएच की बैटरी दी गई है।