Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : सरकार के पास सड़कों के गड्ढे भरने तक के लिए...

छत्तीसगढ़ : सरकार के पास सड़कों के गड्ढे भरने तक के लिए भी पैंसे नहीं

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

जांजगीर चांपा एवं जिले के सड़कों की दुर्दशा को लेकर विधायक नारायण चंदेल के नेतृत्व में भाजपा ने आज कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन किया और इसके लिए राज्य सरकार को जमकर कोसा गया। आज कचहरी चौक जांजगीर में विधायक नारायण चंदेल की अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने जांजगीर-चांपा व पूरे जिले के सड़कों की दुर्दशा व खराब स्थिति को लेकर विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया। विधायक नारायण चंदेल ने जिले के सड़कों की बदहाल स्थिति के लिये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चलने वाली सरकार कांग्रेस सरकार की आर्थिक स्थिति दिवालियापन के कगार पर आकर खड़ी हो गई है।

राज्य सरकार के पास सड़कों का गड्ढ़ा पाटने तक के लिए भी राशि उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील हो गये हैं। ये गड्ढ़े नरवा का रूप धारण कर लिए हैं। उन्होंने शासन एवं प्रशासन को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि वह शीघ्र ही इन सड़कों का नवीनीकरण कराएं, ताकि आम जनता सुरक्षित ढ़ंग से आवागमन कर सके।

विधायक चंदेल ने 10 माह के कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर असफल, विफल व निष्क्रिय सरकार बताते हुए कहा कि 10 महीने में इस सरकार की कोई भी उपलब्धि नहीं है। एक नई सड़क इस सरकार से प्राप्त नहीं हुई है। प्रदेश की आम जनता प्रदेश सरकार से हताश एवं निराश हो चुकी है। अकलतरा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह ने सड़कों की दुर्दशा के लिये कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया।

धरना स्थल पर पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक डॉ.खिलावन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू, भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर प्रशांत सिंह, ठाकुर दिनेश सिंह, राजशेखर सिंह, जांजगीर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती देवी रात्रे, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्याणी साहू, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजू महंत, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र कौशिक, संजय अग्रवाल, जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, चांपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष जब्बल, नवागढ़ राजू कश्यप, जांजगीर ग्रामीण मंडल परमेश्वर राठौर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, युवा नेता शेखर चंदेल, बद्री केशरवानी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, अशोक कलानोरिया, दीपक ठाकुर, अनंत थवाईत, नवीन राठौर, शिवचमन सिंह, पार्षद हितेश यादव, निरंजन कोसले, सनत पांडेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, महादेव साहू, अरूण झाझड़िया, सुशील जैन, विकास जिंदल, उदियालिक सिंह, डब्बू अग्रवाल पार्षद अरमान खान सहित जिले भर से आये नेताओं ने संबोधित किया व आम जनता को इस लड़ाई में सहयोग करने का आग्रह किया।