Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : राजभवन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली गई…

छत्तीसगढ़ : राजभवन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली गई…

????????????????????????????????????
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लौह पुरूष एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर राजभवन में आज राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने के लिए भरसक प्रयत्न की शपथ ली। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री एन. के. चन्द्रवंशी, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।