Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : मंत्रालयीन कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ…

छत्तीसगढ़ : मंत्रालयीन कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ…

????????????????????????????????????
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नया रायपुर मंत्रालय के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। राज्य शासन के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाया। उन्होंने शपथ लिया कि राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे। अपने देश की एकता के  भावना से ली गई शपथ के अनुसार इसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प किया गया।