Home राजनीति राहुल क्यों हर बार जाते हैं विदेश, गुप्त यात्राओं का दें ब्यौरा...

राहुल क्यों हर बार जाते हैं विदेश, गुप्त यात्राओं का दें ब्यौरा : भाजपा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर सवाल उठाए हैं। राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि दुनिया मैडिटेशन के लिए भारत आती है और राहुल गांधी इसके लिए विदेश जाते हैं। क्या वे भारत की छवि खराब करने के लिए गुप्त दौरे करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “राहुल गांधी 2014 से 16 बार विदेश गए। जिनमें नौ बार के विदेशी दौरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल गांधी जितना अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं गए, उससे ज्यादा विदेश गए। यही वजह है कि अमेठी की जनता ने उन्हें नकार दिया।”

जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, “आखिर राहुल अपनी यात्राओं को इतना गोपनीय क्यों रखते हैं? विदेश में गुप्त रूप से दौरे का मकसद क्या है। भाजपा इसका जवाब मांगती है। उनकी यात्राओं का खर्च कौन उठा रहा है, उन्हें इसके बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।”

भाजपा सांसद ने कहा, “नियमों के मुताबिक हर सांसद को विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। कौन सांसद कहां जाता है, कब जाता है, इसकी जानकारी देनी जरूरी है। संसदीय मामलों के मंत्री ने जुलाई 2019 में सभी सांसदों को पत्र लिखकर उनकी विदेश यात्राओं का ब्यौरा मांगा है। राहुल को भी इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। “

भाजपा सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को कुछ छिपाना नहीं चाहिए।