Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री...

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 31 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित्र कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर नमन कर रहा है। इन दोनों महान विभूतियों ने देश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण मैं अपनी पूरी शक्ति लगाई और देश को एकजुट किया। श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण लौह पुरुष कहा जाता है, इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहा जाता है। इन दोनों महान विभूतियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज इन दोनों विभूतियों के कार्यों और विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ,श्री कुलदीप जुनेजा , श्री विकास उपाध्याय और श्री चंद्र देव राय , नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे सहित अनेक पार्षद और जनप्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।