Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, अब बनी चार...

छत्तीसगढ़ : महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, अब बनी चार बच्चों की मां

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

धमतरी। शहर के गुप्ता हॉस्पिटल में पांच दिन पहले एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चों की हालत काफी नाजुक है, जिला हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जबकि पहले से उनकी एक और लड़की है। अब महिला एक लड़का व तीन लड़कियों की मां बन गई। बालोद जिला अंतर्गत गुरुर ब्लाक के ग्राम कंवर निवासी डोमिन साहू पति भूपेंद्र साहू 34 वर्ष को दीवाली के दिन धमतरी शहर के गुप्ता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उन्होंने वहां एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। वह भी नार्मल डिलीवरी में।

वजन कम होने के कारण तीनों बच्चों की सेहत नाजुक बनी हुई है। जन्म से पहले बच्चों का उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन परिजनों ने शनिवार को जिला अस्पताल के आइसोलेसन यूनिट में भर्ती किया गया है, जहां पर तीनों ही बच्चे फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में हैं। शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ बीके साहू ने बताया कि बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बेहतर उपचार किया जा रहा है।

पहले एक और लड़की

डोमिन की शादी को करीब तीन पहले हुई है। उनका दो साल की एक और लडकी पहले से है । इस प्रकार इनके 4 बच्चे हुए है। जिसमें एक लड़का व तीन लड़की है। परिवार में कुल 7 सदस्य है। शिशु चिकित्सक डॉ. अखिलेश देवागंन ने बताया कि महिला ने एक बेटे और दो बच्ची को जन्म दिया है। एक बच्चे का वजन 1 किलो 25 ग्राम है, दूसरे की 980 ग्राम और तीसरे की 920 ग्राम है। इस तरह तीनों बच्चो का वजन कम है। वही कमजोर होने के कारण तीनों बच्चों को आक्सीजन दिया जा रहा है। बच्चों को 20 से 25 दिनों तक अस्पताल में और रखना पडेगा।