Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बिहार : छठ पूजा के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, 3 की...

बिहार : छठ पूजा के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, 3 की मौत और 10 घायल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिहार में समस्तीपुर जिले के हसनपुर बड़गांव में रविवार को मंदिर की दीवार गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. मंदिर की दीवार उस समय गिरी जब महिलाएं छठ पूजा के लिए घाट के पास मौजूद थीं. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, छठ घाट के निकट तालाब के किनारे बने काली मंदिर की दीवार अचानक से वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर गिर गई. मंदिर की दीवार गिरने से उसमें कई लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

घाट पर मची अफरा-तफरी
दीवार गिरते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालु घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची. मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगवाई गई है. स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं.

मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.