Home छत्तीसगढ़ छतीसगढ़ : एडीजी हिमांशु गुप्ता होंगे नए प्रदेश के खुफिया प्रमुख

छतीसगढ़ : एडीजी हिमांशु गुप्ता होंगे नए प्रदेश के खुफिया प्रमुख

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

राज्य सरकार ने प्रदेश के खुफिया प्रमुख संजय पिल्ले को हटाकर दुर्ग के एडीजी हिमांशु गुप्ता को नया चीफ बनाया है। वहीं ढाई साल से बस्तर आईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे विवेकानंद सिन्हा को अब दुर्ग का आईजी बनाया गया है। सरकार बनने के तुरंत बाद दुर्ग एसी बनाए गए प्रखर पांडे को हटाया गया है। उनकी जगह अजय यादव दुर्ग एसएसपी होंगे। इन्हें मिलाकर 5 जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।

पुलिस में लंबे समय से बड़े फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। बस्तर में दो उपचुनाव के कारण आदेश नहीं किया जा सका। रविवार को रात में 22 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी हुई। इसमें सबसे चौंकाने वाली यह थी कि सरकार ने 9 महीने में ही एडीजी इंटेलीजेंस को बदल दिया।

इंटेलीजेंस का प्रमुख सीएम का बेहद करीबी माना जाता है। इस पद पर हिमांशु गुप्ता की नियुक्ति की गई है। सीएम के गृह जिले दुर्ग में विवेकानंद को आईजी बनाने के साथ ही अजय को एसएसपी बनाया गया है। अशोक जुनेजा को भर्ती और चयन की भी जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे प्रशिक्षण, सीएएफ, एसटीएफ और प्रशासन पहले ही संभाल रहे थे।

पिल्ले को डायरेक्टर अभियोजन और एफएसएल बनाया गया है, जबकि पवन देव को पुलिस हाउसिंग का सीएमडी बनाया गया है। कल्लूरी अब पुलिस मुख्यालय में-आईपीएस एसआरपी कल्लूरी की परिवहन से पुलिस मुख्यालय में वापसी हो गई है। माना जा रहा है कि एडीजी बनने की वजह से उन्हें अपर परिवहन आयुक्त पद से हटाया गया। उनकी जगह डीआईजी पैकरा को पदस्थ किया गया है। कल्लूरी को अभी मुख्यालय में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।