Home स्वास्थ यूरिक एसिड के बढने से होती है अर्थराइटिस की बीमारी, ये 4...

यूरिक एसिड के बढने से होती है अर्थराइटिस की बीमारी, ये 4 फूड करेंगे नियंत्रित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

यूरिक एसिड समय के साथ-साथ बढ़ने वाली समस्या है। शरीर में इस एसिड के बढ़ने की वजह से व्यक्ति को आर्थराइटिस की समस्या हो जाती है। आर्थराइटिस के वजह से जोड़ों में सूजन आ जाती है, जिस कारण असहनीय दर्द होता है। इस दर्द का असर सेहत पर भी धीरे-धीरे दिखने लगता है। बता दें कि शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण होता है। यूरिक एसिड रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। हालांकि अपने खानपान पर विशेष ध्यान देकर इसकी मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।

 आइए जानते हैं यूरिक एसिड के बढ़ने पर क्या खाना चाहिए…

विटामिन डी से परिपूर्ण भोजन

बढ़े हए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए सही आहार लेना बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी से परिपूर्ण आहार के सेवन से यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है। दूध, दही, अंडा, मछली आदि विटामिन डी के मुख्य स्रोत हैं। इसके अलावा संतरा, चेरी, बेरी जैसे फलों कों अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

फाइबर वाला आहार

फाइबर हमारी सेहत के लिए कई मायनों में अच्छा है। उच्च फाइबर वाले भोजन से आप बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह हमारे शरीर में यूरिक एसिड को सोखने का काम करता है। दाल, फ्लेक्सीड, ब्रोकली, सेब, नाशपाती आदि उच्च फाइबर वाले आहार हैं।

सेब का सिरका

बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में सेब का सिरका बहुत ही मददगार हो सकता है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि सेब के सिरके को हमेशा पानी के साथ लें। कभी भी केवल सिरके को उपयोग में न लें।

रामबाण नुस्खा

आप जितनी ज्यादा फैटी चीजें खाएंगे यूरिक एसिड के लिए उतना ही बुरा होगा। अगर आपका युरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो फैटी और शुगर से भरपूर खान-पान से खुद को दूर रखें। यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होने पर एल्कोहोल का सेवन न करें।