Home छत्तीसगढ़ अज्ञात लोगों ने महिला का शव कब्र से निकालकर किया दुष्कर्म

अज्ञात लोगों ने महिला का शव कब्र से निकालकर किया दुष्कर्म

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 पाकिस्तान के कराची से कुछ अज्ञात लोगों की घिनौनी एवं भयावह करतूत सामने आई है जहां लांधी शहर में स्थित कब्रिस्तान में दफन एक महिला के शव को कब्र से निकालकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मृतक महिला के परिजन इस भयावह घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहते हैं।

इस घिनौने कांड के सामने आने के बाद इस्माइल गोठ कब्रगाह के पास बड़ी संख्या में महिला के परिजन तथा उनके रिश्तेदार एकत्र हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कुछ लोगों ने कब्र से बाहर निकला और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मृतक को इस घटना से एक दिन पहले कब्र में दफनाया गया था। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे इसका पता अभी नहीं चल सका है। परिवार ने कहा कि कब्रिस्तान में रखरखाव के लिए जिम्मेदार केयरटेकर ने उन्हें बताया कि एक कुत्ते ने ताजी बनी कब्र से स्लैब हटा दिया था। पर महिला के परिजन ऐसा नहीं मानते कि कुत्ता कब्र से स्लैब हटाने में सक्षम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कब्र-खोदने वाला व्यक्ति बाद में कब्रिस्तान से गायब हो गया।

दूसरी ओर, पुलिस ने अपराध स्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और पुष्टि की है कि कब्र-खोदने वाला लापता है। उन्होंने कहा कि उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस के समक्ष इस मामले पर कोई कानूनी कार्रवाई करने की इच्छा नहीं जताई और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।