Home समाचार प्रियंका का पीएम पर हमला, कहा- अर्थव्यवस्था की हालत है खस्ता, बताएं...

प्रियंका का पीएम पर हमला, कहा- अर्थव्यवस्था की हालत है खस्ता, बताएं किसकी हो रही है भलाई

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी सरकार से ये सवाल तो सबको पूछना चाहिए कि उसके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका जाकर अपनी ‘हाउडी मोदी’ तो कर आए लेकिन अमेरिका ने वहां काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के एच-1बी वीजा खारिज करने में बढ़ोत्तरी कर दी।”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुंह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं। शासन करने वाला अपने में ही मस्त हैं, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है।”