Home जानिए क्यूँ जरुरी होता है श्मशान घाट से लौटने के बाद नहाना जानिए...

क्यूँ जरुरी होता है श्मशान घाट से लौटने के बाद नहाना जानिए इसके पीछे का कारण

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हिंदू धर्म में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके शव की शव यात्रा निकालकर शव का दाह संस्कार करने का नियम है। जब शव का दाह संस्कार कर दिया जाता है तो लोग घर में घुसने से पहले पहने हुए कपड़ों को त्याग कर सबसे पहले नहाते हैं। क्या कभी आपने विचार किया है कि ऐसा क्यों किया जाता है इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण श्मशान घाट से लौटने के बाद क्यों नहाते हैं लोग

धार्मिक कारण के अनुसार शमशान भूमि पर नकारात्मक ऊर्जा होती है। जो मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर सकती है। इसलिए नकारात्मक उर्जा के प्रभाव से बचने के लिए पुरुष घर आकर नहाते हैं। औरतें पुरुषों के मुकाबले ज्यादा भावुक होने की वजह से श्मशान घाट जाने से रोका जाता है। श्मशान घाट में मृतक आत्मा का सूक्ष्म शरीर कुछ समय के लिए मौजूद रहता है। जो वहां पर मौजूद लोगों पर नुकसानदायक प्रभाव डाल सकता है वैज्ञानिक कारण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके शरीर में कई प्रकार के बैक्टीरिया पनप जाते हैं। जो जीवित व्यक्ति के शरीर में फैल सकते हैं। और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस वजह से अंतिम संस्कार के बाद नहाना जरूरी हो जाता है।