Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : मोदी सरकार पर कांग्रेसियों ने लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

राजनांदगांव : मोदी सरकार पर कांग्रेसियों ने लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

केन्द्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताकर बुधवार को कांग्रेसियों ने जयस्तंभ चौक में जमकर हल्ला बोला। मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र की सरकार छग राज्य एवं छग राज्य के किसानों, मजदूरों के साथ धान खरीदी एवं बोनस देने में किये जाने को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है। मोदी सरकार की नकामियों के कारण देश की आर्थिक व्यवस्था बदहाल होती जा रही है देश में नौकरियां लुप्त हो रही है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर किसान, मजदूरों, व्यापारियों से हस्ताक्षर अभियान चलाया।

0 किसानों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

धरना प्रदर्शन में आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छग आन्दोलन प्रभारी भक्त चरणदास ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ रही है। धान पर बोनस देने के विषय पर मनाई करने पर घोर निन्दा की साथ ही साथ मोदी सरकार की गलत नितियों के कारण देश की आर्थिक व्यवस्था बिगडे, विकास दर घटने, बैंकिंग व्यवस्था चरमराने व कृषि पर संकट आने का आरोप लगाया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने भी मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुचाने का कांग्रेसियों से आवहृान किया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सीजू एंथोनी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष नवाज खान, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, दिनेश शर्मा, जितेन्द्र मुदलियार, हेमा देशमुख, शशिकांत अवस्थी, नेता प्रतिपक्ष हफीज खान, शहर महामंत्री बसंत बहेकर उपस्थित रहे।

किसानों की लड़ाई से किसान नदारद

कांग्रेस पूरे प्रदर्शन में किसानों की हक की लड़ाई की बात करती रही लेकिन प्रदर्शन में गिनती के ही किसान नजर आए। जयस्तंभ चौक में चल रहे ब्लाक स्तरीय प्रदर्शन में कांग्रेस मोदी सरकार को घेरती दिखी लेकिन प्रदर्शन के अंत तक चौक में किसानों की संख्या नही के बराबर ही रही।