Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़(बालोद) : शिक्षकों ने क्लास में हाउसफुल-4 के बाला सॉन्ग पर किया...

छत्तीसगढ़(बालोद) : शिक्षकों ने क्लास में हाउसफुल-4 के बाला सॉन्ग पर किया डांस; वीडियो टिक-टॉक पर वायरल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कन्नेवाड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन शिक्षकों और एक क्लर्क ने डांस का वीडियो बनाकर टिक-टॉक पर वायरल किया है। वीडियो में वह हाउसफुल-4 के बाला…सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। चारों ने एक और वीडियो बनाया जिसमें वह एक जोक पर लिप्सिंग करते हुए अभिनय कर रहे हैं। डीईओ आरएल ठाकुर ने शिक्षकों पर कार्रववाई की बात कही है। वीडियो बनाकर चर्चा में आए शिक्षक अब माफी मांगते घूम रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

  1. कन्नेवाड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल में बने इस वीडियो की जानकारी मिलने पर प्रधानाचार्य कविता वानखेड़े ने कहा क्लास में वीडियो बनाने की जानकारी मिलने के बाद हमने एक बैठक बुलाई। तीनों शिक्षक व क्लर्क ने माफ़ी मांगी और दुबारा क्लास में इस तरह न करने की बात कही। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। बीईओ बसंत बाघ ने रिपोर्ट तलब की है।
  2. डीईओ आरएल ठाकुर ने कहा मैंने भी वीडियो देखी है। प्राचार्य से इस बारे में जांचकर रिपोर्ट मांगी गई है। क्लास रूम में इस तरह का वीडियो बनाना गलत है, विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं, वीडियो में नजर आ रही शिक्षिका नमिता निकोसे व क्लर्क वेदप्रकाश साहू ने कहा हमने जो वीडियो बनाई है, उसमें कुछ गलत तो नहीं है फिर डर कैसा।