Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें घर से भागी नाबालिग लड़की से ब्वॉयफ्रेंड और उसके मित्र ने किया...

घर से भागी नाबालिग लड़की से ब्वॉयफ्रेंड और उसके मित्र ने किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

गुजरात के सूरत शहर में मॉडल बनने के लिए घर से भागी एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि ब्वॉयफ्रेंड और उसके मित्र ने दुष्कर्म करने के बाद एक ऑटोरिक्शा चालक ने भी लड़की को अपनी हवश का शिकार बनाया। मामला लिंबायत पुलिस थाने का है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत विस्तार में रहने वाली पीड़िता के माता और पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी लड़की कक्षा आठ में पढ़ाई करती है। वह मॉडल बनना चाहती है। किसी के कहने पर गत दिनों वह मॉडल बनने के लिए घर से निकल गई थी। घर से निकलने के बाद वह अपने 15 वर्षीय दोस्त के पास गई।

जहां से दोनों देवध गए, यहां उसका दोस्त तथा अन्य एक लड़के ने बहला-फुलसालकर उनकी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने उनकी लड़की को एक ऑटो चालक को सौंप कर भाग गए। इधर, ऑटो चालक ने भी इसका फायदा उठाते हुए उनकी लड़की को अपने घर ले गया। जहां उसने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक के घर से वह भाग कर अपने घर पहुंची और अपने मां और बाप को पूरी हकीकत बताई। इसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास लाए। तब उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद तुरंत कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है। इस बीच, ऑटो चालक को भी शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जा रही है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। इस घटना के बाद से परिजनों में दहशत है। वहीं, पुलिस आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।