Home लाइफस्टाइल इन 8 चीजों को एक बार फ्रिज से निकालर दोबारा न रखें,...

इन 8 चीजों को एक बार फ्रिज से निकालर दोबारा न रखें, इन्हें खाने से बीमारियों का अड्डा बन जाएगा शरीर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

खानपान से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है। अक्सर देखा जाता है कि लोग खाने की चीजों को लंबे समय तक फ्रिज में रखते हैं और धीरे-धीरे उनका सेवन करते हैं। यही सही बात है कि फ्रिज जैसा इलेक्ट्रिक उपकरण कुछ चीजों को कुछ समय तक खराब होने से बचाता है लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि हर चीज में यह नियम लागू नहीं होता है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें फ्रिज में रखने पर भी सुरक्षित नहीं रहती हैं। खराब होने के साथ वो जहरीले हो जाती हैं, जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाली ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको फ्रिज में रखने से बचना चाहिए और एक बार इन्हें फ्रिज से निकालने के बाद वापस ना रखें।

1) मेयोनीज
मेयोनीज में काफी ज्यादा कैलोरी पायी जाती है इसमें सिरका, तेल, शुगर पाउडर मिलाया जाता है। अगर आपने इसे एक बार फ्रिज से बाहर निकाल लिया और आठ घंटे तक वापस नहीं रखा, तो इसका इस्तेमाल ना करे।

2) मक्खन
मक्खन को फ्रिज में दो हफ्ते से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। अगर आपके पास अच्छी किस्म की प्लास्टिक है, तो आप इसे लपेटकर कई दिनों तक फ्रिज में रख सकते है। मक्खन को इस्तेमाल करने के करीब 15 मिनट पहले फ्रिज से बाहर निकाल लें।

3) दूध
दूध को फ्रिज से निकलकर तुरंत फ्रिज में रख दें। दूध में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते है। अगर आपने दूध को फ्रिज से निकालने के बाद 2 घंटे तक बाहर ही रखा, तो इसका इस्तेमाल न करें।

4) नॉनवेज
नॉनवेज के शौकीन लोग अक्सर फ्रिज नॉनवेज को बचाकर खाते हैं। आपको बता दें कि फ्रिज में रखा नॉनवेज केवल दो दिन तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ज्यादा दिनों का नॉनवेज इस्तेमाल करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

5) अंडे
अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोग कच्चे अंडे फ्रिज में रखते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आदर्श रूप से, अंडे 20 डिग्री तापमान से कम वाली जगह पर स्टोर करने चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें कमरे के तापमान में रख सकते हैं, इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

6) ब्रेड
ब्रेड को भी अक्सर खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। ब्रेड को फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट चेंज हो जाता है और फ्रिज में रखी ब्रेड खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसलिए आपको ब्रेड को अच्छी तरह रैप करके ही फ्रिज में रखना चाहिए और एक या दो दिन से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।

7) लहसुन
लहसुन को फ्रिज में रखने से उसमें बहुत जल्दी अंकुरित पड़ने लगते हैं। इतना ही उसमें फफूंदी भी लगने लगती है जिसके सेवन से आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके बजाय आपको लहसुन को ठंडी, सूखी जगह पर रखना चाहिए।

8) शहद
शहद को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे आप जार में बंद रखेंगे तो ये सालो साल खराब नहीं होगा। फ्रिज में रखने से वो क्रिस्टल बन जाता है और शहद के गुण भी खत्म होने लगते हैं।