Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : पहली से आठवीं तक के बच्चों की राज्य स्तरीय आकलन...

छत्तीसगढ़ : पहली से आठवीं तक के बच्चों की राज्य स्तरीय आकलन परीक्षा नौ दिसंबर से

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों का राज्य स्तरीय योगात्मक आकलन अगले महीने नौ दिसंबर से शुरू होगा। हिंदी और सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम के सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के राज्य स्तरीय योगात्मक आकलन एसए-1 की समय सारिणी जारी हो गई है। इसके अनुसार आकलन नौ से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक और दो का आकलन नौ दिसंबर से 11 दिसंबर तक और तीसरी से पांचवीं तक का आकलन नौ से 12 दिसंबर तक होगा।

पूर्व माध्यमिक स्तर पर छठवीं से आठवीं तक का आकलन नौ से 14 दिसंबर तक होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संचालक पी.दयानंद ने इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। परीक्षा में 35 लाख से अधिक बच्चे शामिल होंगे।

पहली से पांचवीं तक का आकलन सुबह 9 से 11 तक

कक्षा पहली और दूसरी का आकलन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाना है। पहली और दूसरी का हिंदी नौ दिसंबर, अंग्रेजी 10 दिसंबर और गणित का आकलन 11 दिसंबर को होगा। तीसरी से पांचवीं तक का आकलन सुबह नौ से 11 बजे तक किया जाना है। तीसरी से पाचंवी तक 9 दिसंबर को हिंदी , 10 दिसंबर को अंग्रेजी, 11 दिसंबर को गणित और 12 दिसंबर को पर्यावरण विषय का आकलन किया जाएगा।

छठवीं से आठवीं तक का आकलन सुबह 9 से 11.30 तक

पूर्व माध्यमिक स्तर पर छठवीं से आठवीं तक का आकलन सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक किया जाना है। हिंदी का आकलन नौ दिसंबर को, अंग्रेजी का 10 दिसंबर, गणित का 11 दिसंबर, विज्ञान का 12 दिसंबर, संस्कृत/उर्दू का आकलन 13 दिसंबर और सामाजिक विज्ञान का आकलन 14 दिसंबर को किया जाएगा।

इनका कहना है

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय सारिणी के अनुसार आकलन किया जाए। परीक्षा काल में शासन द्वारा यदि अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत संपन्न होंगी। परीक्षा पहली से आठवीं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार होगी। एससीईआरटी आवश्यक होने पर परीक्षा तिथि और समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है।

– पी. दयानंद, संचालक, एससीईआरटी