Home समाचार प्रधानमंत्री ने चक्रवात ‘बुलबुल’ को लेकर ममता बनर्जी से बातचीत की…

प्रधानमंत्री ने चक्रवात ‘बुलबुल’ को लेकर ममता बनर्जी से बातचीत की…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ द्वारा तबाही मचाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया। मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत के जरिए ममता बनर्जी को केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बुलबुल चक्रवाती तूफान के सिलसिले में बातचीत हुई। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश से फसल और संपत्ति को हुए भारी नुकसान का सामना कर रहे पूर्वी भारत की स्थिति की भी समीक्षा की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि तटीय क्षेत्र में किसी तरह के जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है। चक्रवात का प्रमुख हिस्सा बंगाल से पार हो चुका है। वहीं उन्होंने परिस्थिति के सामान्य होने तक लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की है।